महासमुन्द

गांजा संग राजस्थान के 3 गिरफ्तार
02-Sep-2025 3:03 PM
गांजा संग राजस्थान के 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 सितंबर। पुलिस ने लग्जरी कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 3 अन्तरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1लाख,80 हजार रुपए, एक नग कार कीमती 5लाख, 4 नग मोबाइल कीमती 30 हजार 500 रुपए बरामद किया है।

थाना सिंघोड़ा पुलिस के अनुसार कल एक सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति एक सफेद कलर कीकार में अवैध मादक गांजा रखकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हंै। थाना सिंघोड़ा पुलिस ने एनएच 53 रोड सिल्की ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली आकर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिया का एक सफेद कलर कार आई, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे।

 नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम दीपक शर्मा, सुरेंद्र कुमार , महावीर सेन तीनों निवासी राजस्थान बताया। पूछताछ  में सभी ने वाहन के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी में गांजा रखना स्वीकार किया।

 बताया कि फुलवानी ओडि़सा से गांजा भरकर बारा राजस्थान ले जा रहे हैं। आरोपियों के कब्जे से 11 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर आरोपियों को कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट