महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 1 सितंबर। क्षेत्र में जनवरी से सक्रिय चिटफंड कम्पनी एचपिन में छह माह से कम समय में रकम दोगुनी करने के लालच में नगर एवं गांवों के हजारों लोगों के करोड़ों रूपये इस कम्पनी में फंस गए हैं। वहीं नगर के दोनों कार्यालय में ताला लगा हुआ है।
स्वयं के एप्प के माध्यम से करोड़ों की धनराशि एकत्र करने के बाद अब यह कम्पनी अलग-अलग तरह के बहाने बना कर रुपये वापसी में आनाकानी कर रही है। सोमवार को निवेशकों के पास आये एक मैसेज में निवेश की गई राशि प्रतिदिन देने की बजाय मूल राशि का 40 से 60 फीसदी राशि काटकर एक से तीन वर्ष में वापसी की बात कही जा रही है। अंतत: आज एक निवेशक अविनाश मित्तल ने उक्त कंपनी की शिकायत पुलिस जनवरी से नगर में एक चिटफंड कंपनी आती है और मात्र 400 का निवेश कर प्रतिदिन 50 रुपये उनके खाते में जमा करने का वायदा कर कुछ निवेशक तैयार करती है इसके बाद यह सीमा बढक़र 1300 कर दी जाती है। इसमें प्रतिदिन 55 रुपये का लाभ कंपनी के एप्प में भेजने लगती है। अब होली के बाद कंपनी नगर के तीन जुझारू युवाओं को एजेंट बना कर बकायदा इसका दफ्तर खुलवाती है। एक एक कर नगर में एचपीआईएन के दो दफ़्तर खुल जाते है।ं अब इन दफ्तरों में स्थानीय युवाओं को देख कंपनी की नई स्कीम प्रारम्भ होती है जो कि 45000 एवं 53000 एक मुश्त निवेश कर प्रतिदिन क्रमश: 1100 एवं 1300 का लाभ एप्प के जरिये दिया जाता है।
कुछ निवेशको के अनुसार उनके खातों में लगातार राशि एप्प के माध्यम से पहुंच रही थी। जिसका प्रचार होते ही उक्त कंपनी कार्यालयों में लोग रुपये निवेश करने टूट पड़े और देखते ही देखते एक अनुमान के अनुसार पिथौरा शहर से ही कोई 1000 से 2000 तक लोगों ने करोड़ों रूपये की धनराशि कंपनी में निवेश कर दी। इसके अलावा आसपास के ग्रामों से भी हजारों की संख्या में लोगो ने अपने पूंजी दुपहिया चारपहिया वाहन बेच कर या कर्ज लेकर कंपनी द्वारा भारी रिटर्न का सपना सँजोये कंपनी में रुपये निवेश कर दिए।
20 अगस्त के बाद एप्प में दिख रही राशि का विड्राल बन्द
अब निवेशक परेशान है कि 20 अगस्त के पूर्व एचपीआईएन एप्प में आई राशि उनके बैंक खाते में स्थानांतरित नहीं हो रही। इस सम्बंध में एप्प में निवेशकों द्वारा किये जा रहे मेसेज के जवाब में सबको एक मैसेज के जरिये बताया गया कि बैंक में ट्रांजेक्शन ओवर लोड होने के कारण 3 सितम्बर के बाद ही राशि आहरित की जा सकेगी।
परन्तु सोमवार को आये एक मैसेज में बताया गया है कि खाता निधि व्यवस्था में सदस्य खातों में रखे गए सभी उपकरण और उनसे होने वाले लाभ बैंक द्वारा अनिवार्य रूप से परिपक्व कर दिए जाएँगे। मूलधन और वितरित आय को एक समर्पित ‘मुआवजा वॉलेट’ में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
इस वॉलेट से निकासी अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं होगी। एक वर्ष के बाद, निकासी उपलब्ध होगी, लेकिन शुल्क लागू होगा। समय के साथ शुल्क धीरे-धीरे कम होता जाएगा।
एक वर्ष के बाद निकासी शुल्क- 70 फीसदी, दो वर्ष के बाद निकासी शुल्क- 40 फीसदी, तीन वषई के बाद निकासी शुल्क- 10 फीसदी काट कर निकासी की जाएगी।
हाई टेक तरीके से लोगो को फंसाया गया
उक्त सम्बन्ध में निवेशक अविनाश मित्तल ने बताया कि निवेश के पहले ग्राहक के मोबाइल में एक एप्प डाउनलोड कराया जाता है।इसके बाद एजेंट के बताए बैंक खाते में राशि जमा करवा दी जाती है।इसमें अहम बात यह है कि अलग अलग निवेशको की राशि जमा करने के लिए अलग अलग बैंक एवम व्यवसाइयों के नम्बर दिए जाते थे।
इस संबंध में जब उन्होंने कंपनी से जानकारी लेनी चाही तो कंपनी ने उन्हें पहले ग्रुप से बाहर कर दिया इसके बाद उनका एप्प भी ब्लॉक कर दिया गया।कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक श्री मित्तल ने इस सम्बंध में भारत सरकार महाराष्ट्र प्रशासन सहित आरबीआई से भी मेल के जरिये पत्र व्यवहार किया।पत्र व्यवहार में उन्हें कुछ चोंकाने वाली जानकारियां मिली जिसे देख कोई भी हैरान हो सकता है।
रिजर्व बैंक में लायसेंस द्भह्यद्घड्ढद्य के नाम से
एच पीआईएन के मोनोग्राम में जिस लायसेंस नम्बर का उल्लेख है। आरबीआई में उक्त लायसेंस संख्या एमयूएम 134 है जो कि जना स्माल फाइनेंस के नाम से दर्ज है।
उक्त कंपनी ने अपने एप्प में जीएसटी नम्बर भी दर्ज किया है।इसके बारे में जानकारी मिली कि उक्त जीएसटी नम्बर एच पी सेल्स प्राइवेट लिमिटेड का है।जो कि लैपटॉप प्रिंटर आदि इलेक्ट्रॉनिक समान निर्माता है।
श्री मित्तल ने बताया कि जिन अलग अलग बैंक खातों में निवेशको से राशि जमा कराई गई वास्तव में वे सब म्युल खाते हो सकते है।जिसका संचालन कथित कम्पनी करती होगी।
एच पी आई इन कंपनी द्वारा निवेशको को भेजे गए सन्देश अंग्रेजी में है इसमें Bruce Hendry, CEO of HPIN International Financial Platform. का नाम भेजने वाले में लिखा है। परन्तु कंपनी के मालिक मैनेजर कौन है इसकी जानकारी किसी की जानकारी नहीं है।
बहरहाल 20 अगस्त को जैसे ही राशि आहरण नहीं होने की बात सामने आई, तबसे नगर के दोनों कार्यालय में ताला लग गया है। अब निवेशकों को उनकी राशि कब मिलेगी या नही मिलेगी इसकी जानकारी देने वाला भी कोई नही है।

