महासमुन्द

ड्रोन से नैनो यूरिया का छिडक़ाव
01-Sep-2025 3:47 PM
ड्रोन से नैनो यूरिया का छिडक़ाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1सितंबर। ग्राम जोगनिपाली में मेसर्स ओम फर्टिलाइजर और ड्रोन निर्माता निजी कंपनी ने शनिवार को ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का छिडक़ाव कर प्रदर्शन किया। किसानों को यूरिया के विकल्प मे नैनो यूरिया के लाभ के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई।

 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जितेन्द्र पटेल की उपस्थिति में कृषि संबंधी जानकारी साझा की और ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का छिडक़ाव कर प्रदर्शन कर उपकरण की जानकारी दी। साथ ही किसानों को यूरिया के विकल्प मे नैनो यूरिया के लाभ के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर अमृत पटेल, भोगलाल चौधरी, नेहरू चौधरी, चुम्मन लाल, बाबूलाल चौधरी, फ ागू लाल, शिवप्रसाद, वासुदेव साहू, गणेश साहू आदि अन्य किसान मौजूद थे।


अन्य पोस्ट