महासमुन्द

नाबालिग सहित 3 के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
01-Sep-2025 3:32 PM
नाबालिग सहित 3 के खिलाफ  मारपीट का मामला दर्ज

महासमुंद,1 सितंबर। बसना थाना क्षेत्र के छांदनपुर में मारपीट के आरोप में एक नाबालिग सहित तीन के खिलाफ थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

   ग्राम छांदनपुर निवासी रोहित बरिहा ने पुलिस को बताया कि वे तीन भाई हैं। रोहित सबसे छोटा है। बड़ा भाई छांदनपुर बस्ती में रहता है। रोहित और उसका मंझला भाई रोड किनारे रहते हैं। अलग-अलग कमाते खाते हैं।

रोहित का आरोप है कि 29 अगस्त की शाम उसका मंझला भाई गजेन्द्र बरिहा एवं उसका 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र आया और पिताजी त्रिलोचन बरिहा के साथ क्यों झगड़ा विवाद करता है कहकर दोनों गजेन्द्र बरिहा एवं उसके पुत्र ने जान से मारने की धमकी देते हुए झगड़ा-विवाद किया। गजेन्द्र बरिहा अपने पास रखे डण्डे से रोहित के साथ मारपीट की तथा उसका बेटा हाथ मुक्का से मारपीट किया।

घटना को देखकर रोहित की पत्नी रूखो बरिहा बीच बचाव करने आयी तो उसके साथ रोहित के पिता त्रिलोचन बरिहा गाली गलौच कर धक्का दे दिया। जिससे उसे चोटें आई है। पुलिस ने मामले की शिकायत के लिए बाद आरोपी त्रिलोचन बरिहा, गजेन्द्र बरिहा और 15 वर्षीय नाबालिग बालक के खिलाफ  धारा 115-2, 351-2 बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है।


अन्य पोस्ट