महासमुन्द

हर गली-हर मैदान खेले सारा हिंदुस्तान थीम पर कई आयोजन
01-Sep-2025 3:16 PM
हर गली-हर मैदान खेले सारा हिंदुस्तान थीम पर कई आयोजन

अधिकारी-कर्मचारी, नागरिकों एवं बच्चों सहित खिलाडिय़ों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 सितंबर। खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा 3 दिवसीय आयोजन  29 से 31 अगस्त तक हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में विभिन्न आयोजन किया गया।  जिसमें 29 अगस्त को मिनी स्टेडियम महासमुंद में हॉकी प्रतियोगिता में शामिल हुए एवं सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा महासमुंद रूपकुमारी चौधरी के हाथों हुआ।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, देवीचंद राठी, प्रदीप चंद्राकर,राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी सोनिया बंदे, अंतर्राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी तोरण यादव आदि उपस्थित थे। खेलों के पंजीयन पोर्टल का विमोचन भी हुआ। प्रतियोगिता में शामिल होने पंजीयन की प्रक्रिया 29 अगस्त से 20 सितम्बर तक रखा गया है।

खेल दिवस के दूसरे दिन 30 अगस्त को शासकीय उ मा विद्यालय बेमचा में विभिन्न इंडोर एवं आउटडोर खेलों कैरम, शतरंज, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं अतिथियों, नागरिकों, खिलाडिय़ों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने हर गली हर मैदान खेले सारा हिंदुस्तान एवं खेले भी खिले भीए मोर खेल मोर गौरव की थीम को लेकर आयोजन किया गया।कल 31 अगस्त को सायकल रैली का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय बेमचा से प्रारंभ कर जिला जेल, पुलिस लाईन, परसदा ब, कौन्दकेरा से वापस बेमचा में संपन्न किया गया. जिसमें 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान ग्राम पंचायत बेमचा, कौन्दकेरा, मुस्की, ग्राम पंचायत गोपालपुर,हॉकी संघ, हैंडबॉल संघ, बास्केटबॉल संघ, नेटबॉल संघ, योगासन स्पोट्र्स संघ, बॉल बैडमिंटन संघ, हिट हॉप जुंबा महासमुंद, नवापारा, परसदा ब, परसवानी के साथ शहरी क्षेत्रों से आशी बाई गोलछा कन्या स्कूल, सेजेस हिंदी महासमुंद, शिशु संस्कार, सरस्वती शिशु मंदिर के खिलाडिय़ों की भागीदारी रही। 

सायकल रैली में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, राहुल चन्द्राकर अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, डॉ.रामशरण चन्द्राकर वरिष्ठ नागरिक, रितेश रामटेके ए एस आई पुलिस बटालियन, मोती धृतलहरे प्रधान आरक्षक पुलिस बटालियन, तुलेंद्र सागर व्याख्याता स्काउट मास्टर,व्यायाम शिक्षक सेवन दास मानिकपुरी, इमरान अली, टाकेश्वर प्रसाद साहू संकुल समन्वयक, छात्रावास अधीक्षक मदन चौधरी, शुभम तिवारी, कुंदन चंद्राकर, दुलामनी रौतिया उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट