महासमुन्द

6वीं का छात्र गुमशुदा, तलाश
31-Aug-2025 10:30 PM
6वीं का छात्र गुमशुदा, तलाश

महासमुंद,31अगस्त। महासमुंद थाने में कक्षा 6वीं के 10 साल के बच्चे की गुमशुदा होने का मामला सामने आया है। इस पर बुजुर्ग महिला ने अपने नाती के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाने में एक बुजुर्ग महिला ने अपने नाती के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि उसका 10 वर्षीय नाती जो 6वीं कक्षा में पढ़ता है, 20 अगस्त को शाम करीब 5 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया है। आसपास रिश्तेदारों में पतासाजी के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला।  पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात व्यक्ति के बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की अंदेशा पर अज्ञात के विरूद्ध अपराध बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है।


अन्य पोस्ट