महासमुन्द

राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए भोरिंग-बागबाहरा के खिलाड़ी कोंडागांव रवाना
30-Aug-2025 4:14 PM
राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए भोरिंग-बागबाहरा के खिलाड़ी कोंडागांव रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,30अगस्त। 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन कोंडागांव में 31 अगस्त तक आयोजित किया गया है जिसमें रायपुर संभाग के खिलाड़ी अंडर 14,17,19 वर्ष आयु के बालक एवं बालिका वर्ग में तीरंदाजी एवं मलखंभ खेल में शामिल होंगे एवं 19 वर्ष बालक फुटबॉल में शामिल होंगे। दल के साथ प्रशिक्षक व मैनेजर व्यायाम शिक्षक डा. सुनील कुमार भोई, ऋषि कपूर साहू, कमला मांझी शामिल हैं।

जिले से शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय भोरिंग, बागबाहरा के खिलाडिय़ों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाने में सफलता हासिल किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल जिले के सभी खिलाडिय़ों को विद्यालय महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड महासमुंद येतराम साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट