महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30अगस्त। खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में हॉकी, कबड्डी, बॉल बैडमिंटन, पारंपरिक खेल, रस्साकसी, वॉलीबॉल का आयोजन किया गया।
खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित किया गया। कल 29 अगस्त को ही शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय बेमचा महासमुंद में हॉकी, कबड्डी, बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता एवं दौड़, लंगड़ी दौड़, कुर्सी दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि देवेंद्र चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत बेमचा, विधायक प्रतिनिधि रविकांत चंद्राकर, भगत राम साहू, वरिष्ठ नागरिक डॉक्टर रामशरण ग्राम पंचायत बेमचा, वसुंधरा साहू जिला युवा अधिकारी महासमुंद, शाला विकास समिति अध्यक्ष लिखनू राम निर्मलकर, अशोक चक्रधारी, प्राचार्य एस एल पाटकर,ताकेश्वर साहू, थानवार यादव, मंच संचालक तुलेंद्र सागर, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। विभिन्न खेलों एथलेटिक्स, कुर्सी दौड़, फुगड़ी के विजेता खिलाडिय़ों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थाओं द्वारा भी खेलों का आयोजन किया गया और मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देकर फिट इंडिया शपथ दिलाई गई।
यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने मोर खेल मोर गौरव की थीम को लेकर आयोजित किया गया। कल 31 अगस्त को संडे ऑन साईकिल का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय बेमचा से तुमगांव में किया जाएगा। इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय खट्टी में खेल दिवस मनाया गया, जिसमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। वॉलीबॉल का आयोजन टीम ए विरुद्ध टीम बी के बीच खेला गया। जिसमें टीम ए 25-23, 25-22 से विजेता रहीं। इस आयोजन को संपन्न कराने में तोरण यादव, सुरेश दास मानिकपुरी एवं डीगेश दास मानिकपुरी, प्राचार्य शशि कुमार साहू, चित्रा खटकर,इंद्राणी चंद्राकर,महिमा सालोमन, ज्योति दुबे, सुबोध कुमार सोनी, हितेंद्र साहू, लीना चंद्राकर, आरती सोनी, अंजना निर्मलकर, चिंता साहू, गणेश राम कोसरे का सहयोग रहा।
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोमाखान के खिलाडिय़ों ने कबड्डी, रस्साकसी, संखली, पि_ल प्रतियोगिता में भाग लिया। शासकीय उ मा विद्यालय अमरकोट सरायपाली में गतिविधियां शतरंज, कैरम, रस्साकसी, संखली आयोजित किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय भोरिंग में विभिन्न खेलों एथलेटिक्स, रस्साकसी, कुर्सी दौड़, रग्बी, बॉलीबॉल खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाडिय़ों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विजेता खिलाडिय़ों को प्राचार्य लोकनाथ दीवान एवं शिक्षक स्टॉफ ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।