महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 25 अगस्त। खल्लारी विधानसभा के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन और तीजा पोरा खेल महोत्सव रायपुर के सुभाष स्टेडियम में मनाया गया।
उन्होंने बताया कि 2018 के बाद युवा छत्तीसगढ़ प्रदेश का नेतृत्व जिस भूपेश बघेल को मिला, उसके बाद छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान को पहचान मिली। किसानों का सशक्तिकरण किया, गरीबों एवं वंचितों का राशन कार्ड बनवाया। बिजली बिल हॉफ योजना, आदिवासियों की जल जंगल जमीन की रक्षा, लघु वनोपज की खरीदी,स्वामी आत्मानंद के नाम पर में शिक्षा क्रांति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था व ग्रामीण सांस्कृतिक मजबूती हेतु रीपा और राजीव गांधी मितान न्याय योजना, धनवंतरी मेडिकल,राम वन गमन पथ को जीवंत किया।
अंतरराष्ट्रीय रामायण प्रतियोगिता आयोजित की और सबसे बड़ी बात मुख्यमंत्री निवास सम्पूर्ण तीज त्योहारों के लिए आम जन के लिए खोला गया, शासकीय कर्मचारियों हेतु अभूतपूर्व निर्णय और प्रमुख छत्तीसगढ़ी सामाजिक और त्योहारों के लिए अवकाश घोषित किया इन जैसे अनगिनत कार्यों से उन्होंने प्रदेश की जनता का भरोसा जीता, इस कारण उनके जन्मदिवस को अंकित ने भरोसा दिवस कहा।
इस उपलक्ष्य में अंकित बागबाहरा ने उन्हें भारत के संविधान की पॉकेट संस्करण भेंट स्वरूप दिया। अंकित ने कहा यह किताब केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और लोकतांत्रिक ढांचे का प्रतीक भी है संविधान के मूल सिद्धांतों, जैसे समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व, को समझे और उनका सम्मान करने का तरीका भी बताती है।
साथ ही धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करना, ताकि सभी नागरिकों को समान अवसर और अधिकार मिलें और इस संविधानिक मूल्यों को जीवित रखने का काम इस प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ भूपेश बघेल ही कर सकते हैं।