महासमुन्द

संतोष कुमारी को दी श्रद्धांजलि
25-Aug-2025 8:39 PM
संतोष कुमारी को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 अगस्त। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा महासमुंद द्वारा रेडक्रॉस भवन में जिला कलेक्टर एवं सोसाइटी के अध्यक्ष विनय कुमार लंगेह की माता स्वर्गीय संतोष कुमारी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वर्गीय संतोष कुमारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार राठौर, सभापति संदीप दीवान, जिला संगठक एवं राज्य प्रतिनिधि डॉ.अशोक गिरि गोस्वामी, कोषाध्यक्ष पारस चोपड़ा, प्रबंध समिति सदस्य प्रमोद तिवारी,   प्रबंध समिति सदस्य राजेश्वर खरे, प्रबंध समिति सदस्य अरसी अनवर, पूर्व जनपद सदस्य डॉ.वाणी तिवारी, देवनारायण सिन्हा, कार्यालय प्रभारी तेजलाल देवांगन, द्वारिका प्रसाद सिन्हा कार्यालय सहायक उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष अधिवक्ता भूपेन्द्र कुमार राठौर ने  श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय संतोष कुमारी जी सादगी और आदर्शों की प्रतिमूर्ति थी। उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति दें।


अन्य पोस्ट