महासमुन्द

बाजार में पहुंचीं गणपति प्रतिमाएं
25-Aug-2025 8:37 PM
बाजार में पहुंचीं गणपति प्रतिमाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 25 अगस्त। आज साप्ताहिक बाजार के दिन ग्रामीण कलाकार सैकड़ों की संख्या में भगवान गणेश की मूर्तियां लेकर नगर के विभिन्न क्षेत्र में पहुंच कर बिक्री कर रहे हैं, वहीं बड़े पंडाल में बैठाने के लिए बड़ी मूर्तियों ने अपना आकार तो ले लिया है परन्तु इनमें रंग भरने का काम जारी है। कलाकारों के अनुसार रंग भरने का काम गणेश चतुर्थी की दोपहर तक चलता रहेगा जो कि शाम तक पूरा होगा। गणेश जी परसो गणेश चतुर्थी से लगातार 11 दिन पूजे जाएंगे। ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष गणेश मूर्ति निर्माण का कार्य गांव गांव के कलाकार करते हंै। कुछ कलाकार बड़ी विशाल मूर्तियां गणेशोत्सव समितियों के ऑर्डर के अनुसार बनाई जाती है।

स्थानीय कुम्हारपारा के मूर्ति कलाकार राजेन्द्र यादव ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि इस वर्ष उन्हें करीब 40 बड़ी गणपति प्रतिमाओं का ऑर्डर मिला है। इसे बनाने वे अपने बच्चों के साथ विगत दो माह पूर्व से जुटे हंै। अब करीब सभी मूर्तियों को तैयार कर लिया गया है। इनमें रंग भर कर सजावट का काम वे पूरे परिवार साथ मिलकर लगातार कर रहे हंै। दिन रात मिलाकर वे प्रतिदिन 14 से 16 घण्टे मेहनत कर रहे हैं। बीच बीच में अपने नियमित ग्राहकों के लिए राजेन्द्र ने छोटे और सुंदर सुंदर गणेश की प्रतिमाएं बनाई है। छोटी भी कोई 40 से 50 मूर्तियां बन कर तैयार है जिसे वे अपने नियमित ग्राहकों को बेच रहे हंै।

विगत वर्ष से दुगुना भाव

गणेश मूर्ति बेचने आये ग्रामीण कलाकारों से मूर्ति का भाव पूछने पर पता चला कि इस वर्ष विगत वर्षों की तुलना में गणपति जी की कीमत डेढ़ से दो गुनी ज्यादा है। इस वर्ष पगड़ी वाले गणेश जी आम लोगों की पहली पसंद बने हुए है। खास कर बैठे गणेश जी की ही मूर्तियां अत्यधिक चलन में दिखाई दे रही है।

नगर में जिस परिवार में गणपति स्थापना की जाती है। गणपति मूर्ति उस परिवार के बच्चे ही पसंद कर रहे हैं। बच्चों की पसन्द के चलते एक दुकान से ग्राहक मूर्ति नहीं खरीद पा रहे हैं, जबकि बच्चे अपने पालकों को मूर्ति पसन्द करने नगर में सजी कोई दो दर्जन से अधिक दुकानों के चक्कर लगवा रहे हंै।


अन्य पोस्ट