महासमुन्द
कॉलेज में तीजा-पोला उत्सव
24-Aug-2025 7:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ कॉलेज स्थित सभाभवन में शुक्रवार को तीजा-पोला उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने लाल रंग के परिधान में सरस्वती पूजा कर बैलों और पोला की पूजा की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टाल भीलगाया गया। जिसमें कॉलेज के प्राचार्य, छात्राओं और महिलाओं का योगदान रहा।
इस अवसर पर प्राचार्य सविता चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, निरंजना चंद्राकर, अन्नू चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकररासि महिलांग, भारती सोनी, शबनम धनवानी, निधि चंद्राकर,उत्तरा विदानी समेत सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे