महासमुन्द
नपाध्यक्ष ने टीम भेजकर नाली की सफ ाई कराई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अगस्त। रायपुर रोड में नाली जाम होने से सडक़ पर पानी भरने की शिकायत पर नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने तत्काल टीम भेजकर नाली की सफाई कराई। रायपुर रोड में गणेश चॉइस सेंटर के सामने नाली जाम हो गया था। नाली जाम होने की शिकायत पालिका अध्यक्ष श्री साहू को मिली। नाली जाम होने से सडक़ पर पानी भर गया था। जिससे वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी।
श्री साहू ने सूचना मिलते ही सफाई प्रभारी और कर्मचारियों को नाली की सफाई करने के निर्देश दिए। जिस पर कर्मचारियों ने जाम नाली का स्लैब हटाकर नाली में जमे कचरे की सफाई की। सफाई के बाद सडक़ पर भरा पानी स्वत: ही नाली में बह गया।
नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने नागरिकों से अपील की है कि घर या दुकानों से निकलने वाले कचरे को नाली में न डाले। नाली में कचरा डालने से नाली जाम हो जाता है। जिससे गंदा पानी बाहर सडक़ पर फैल जाता है।
उन्होंने शहर वासियों को नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने का निवेदन किया है। सफाई कार्य के दौरान नपाध्यक्ष श्री साहू सहित सभापति ज्योति रिंकू चंद्राकर व कर्मचारी उपस्थित थे।