महासमुन्द

वल्लभाचार्य कॉलेज में ऑनलाइन व्याख्यान
22-Aug-2025 4:03 PM
वल्लभाचार्य कॉलेज में ऑनलाइन व्याख्यान

महासमुंद,22अगस्त। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में कल 21 अगस्त को करुणा दुबे प्राचार्य डा ई पी चेलक, संयोजक डा. रीता पांडेय, सहसंयोजक अजय कुमार राजा, मास्टर ट्रेनर डॉ अजय कुमार देवांगन एवं डॉक्टर नीलम अग्रवाल के संयोजन में विश्वविद्यालय के आदेश परिपालन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा प्रेषित लिंक से ऑनलाइन व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। रविशंकर विश्वविद्यालय द्वारा व्याख्यान माला हेतु एक लिंक दिया गया था और उस लिंक के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रोजेक्टर के माध्यम से की व्याख्यान व्यवस्था की गई थी।

उक्त अवसर पर महाविद्यालय के बीए, बीकॉम, बीएससी एवं बीसीए स्नातक प्रथम के विद्यार्थी उपस्थित रहे। व्याख्यान प्रारंभ होने के पूर्व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य करुणा दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आप लोगों के द्वारा विषय का चयन कर लिया गया है एवं शीघ्र ही आप लोगों को असाइनमेंट का वितरण किया जाएगा।

 डॉ ई पी चेलक द्वारा महाविद्यालय में अध्यापन कराये जा रहे जेनेरिक इलेक्टिव विषय के बारे में जानकारी दी गई। अजय कुमार राजा ने  विद्यार्थियों को क्रेडिट सिस्टम के बारे में जानकारी दी। डा. रीता पांडेय ने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी महाविद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर अध्ययन करें तभी विषय उन्हें समझ में आएगा। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार राजा एवं आभार प्रदर्शन डा.नीलम अग्रवाल के द्वारा किया ग


अन्य पोस्ट