महासमुन्द

धारदार चाकू लहराते युवक गिरफ्तार
21-Aug-2025 4:07 PM
धारदार चाकू लहराते युवक गिरफ्तार

महासमुंद,21अगस्त। कोतवाली पुलिस ने मचेवा नहर पुलिया के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका रहे युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मचेवा नहर पुलिया के पास महासमुंद रोड पर धारदार चाकू लहराकर आने.जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी युवक ने अपना नाम रूपेश पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी सितलीनाला के पास महासमुंद बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तेज धारदार लोहे का चाकू जब्त किया। आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट