महासमुन्द
एनएचएम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सौंपा ज्ञापन
21-Aug-2025 4:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,21अगस्त। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिले के करीब 550 स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल में शामिल हुए हैं। आंदोलन के कारण जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो गई है। धरना स्थल में जिले के ब्लॉक पदाधिकारी पहुंचे थे। कल कार्यालय में जिलाध्यक्ष येतराम साहू को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर देवेंद्र साहू, ऐकेश्वर शुक्ला, डॉ. ठाकुर, डा.मधुराज देवांगन, अंशुमन डिगेश्वरी साहू, घृतलहरे, प्रियंका ग्वाल, विजय लक्ष्मी, देवकुमार डडसेना, पल्ल्वी, विनय नाग, प्रेम चंद बंजारे, अजित कुर्रे, लक्ष्मीकांत बर्मन आदि शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे