महासमुन्द
जब्त रेत की नीलामी 25 से 27 तक
20-Aug-2025 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20अगस्त। कलेक्टर कार्यालय खनिज शाखा महासमुंद द्वारा ग्राम बरबसपुर में शासकीय एवं निजी भूमि में अवैध रूप से भंडारित रेत को जब्त किया गया है। जब्त भंडारित रेत को निविदा के माध्यम से नीलामी किया जाएगा।
नीलामी में भाग लेने हेतु अर्हता प्राप्त इच्छुक बोलीदार अपनी बोली जिला कार्यालय खनिज शाखा महासमुंद में कार्यालयीन दिवसों में प्रात: 11 से शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। बोली की प्रारंभिक तिथि 25 अगस्त तथा अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की गई है। निविदा खोलने की कार्यवाही 27 अगस्त को सायं 5:30 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में की जाएगी।
नीलामी से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें जिले की आधिकारिक वेबसाइट व कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा महासमुंद तथा संबंधित ग्राम पंचायतए जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे