महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,20अगस्त। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कल समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा एवं रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने रजत जयंती समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की और सभी विभागों को विशेष उपलब्धियों के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में समय-सीमा में डेटा अपलोड करने, तथा ई-ऑफिस का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने 15 वर्ष से अधिक पुरानी शासकीय वाहनों की नीलामी हेतु संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने को कहा।
मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए गढफ़ुलझर, दुर्गापाली में प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पशु मालिकों पर अपने पशुओं को सडक़ पर खुला छोडऩे पाए जाने पर जुर्माना लगाना जारी रखें।