महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,20अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुस्लिम जमात के तत्वावधान व मौलाना याकूब कैसर के संयोजन में गुलशन चौक स्थित ईदगाह परिसर हाल महासमुंद में बनाम ईदे हिन्द मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
मुहम्मद इकबाल के प्रसिद्ध गीत के बोल सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा से सम्मेलन का आगाज हुआ। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों, देश के प्रति प्रेम, सम्मान और गौरव की भावना को दर्शाती कविताओं से पूरा हाल भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोषों से गूंज उठा। प्रसिद्ध शायर जावेद नदीम, इमरान अब्बास रायपुर, नगर के नामचीन रचनाकार अशोक शर्मा, बन्धु राजेश्वर खरे, सुरेन्द्र अग्नि होत्री आगी, युवा हस्ताक्षर अवजीत सिंह मल्होत्रा, नीलम शर्मा, हबीब समर बागबाहरा ने रचनाओं का पाठ किया।
नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के राष्ट्रभक्ति भाव से ओतप्रोत संबोधन ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। हाजी राजू चौहान अध्यक्ष मुस्लिम जमात जामा मस्जिद ने अतिथियों व कवियों का फूलमाला से इस्तेकबाल किया।
श्रोताओं में हुकूम शर्मा, डा. एम वाय मेमन, प्रोफेसर करीम घोंघी, सतनाम सिंह मल्होत्रा, नासिर खान, रामनारायण चन्द्राकर,डा. राम शरण चन्द्राकर, सरफराज राजवानी, इब्राहीम खान सहित काफी संख्या में साहित्यानुरागियों ने शिरकत की। कवि सम्मेलन का संचालन व आभार प्रदर्शन मौलाना याकूब कैसर ने किया।