महासमुन्द
सत्याग्रही किसान प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर जनदर्शन में फिर अपना पक्ष रखा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अगस्त। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के सत्याग्रही किसान प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी दी है कि लंबे समय से विवादित करणी कृपा उद्योग का सशर्त डायवर्सन अब स्वत: समाप्त होने की स्थिति में है।
लेकिन इसका प्रामाणिक दस्तावेज जारी करने में हीला-हवाला किया जा रहा है।
इस मामले को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में एक बार फिर अपना पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने बताया कि बैंक प्रबंधक निर्णय चौधरी की सांठगांठ से सैकड़ों करोड़ रुपए का वारा-न्यारा किया गया है। इस आशय की शपथ मय प्रमाणित शिकायत दर्ज कराई गई।
कलेक्टर महासमुंद के माध्यम से प्रधानमंत्री, यूनियन बैंक महाप्रबंधक को अग्रेषित कराया गया। जनदर्शन में अशोक कश्यप, नाथूराम, बृजबिहारी व अन्य शामिल रहे।