महासमुन्द

रायपुर विशाखापट्नम आज से 27 तक रद्द
19-Aug-2025 3:57 PM
रायपुर विशाखापट्नम आज से 27 तक रद्द

महासमुंद,19अगस्त। त्यौहारी सीजन में स्पेशल ट्रेन चलाने के बजाय पैसेंजर को एक सप्ताह के लिये आज 19 अगस्त से रद्द करने की जानकारी मिली है। विशाखापट्टनम से रायपुर ट्रेन क्रमांक 58528 एवं रायपुर से विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन क्रं 58527 को आज  19 अगस्त से 27 अगस्त तक रद्द कर दिया है। रेलवे क्षेत्र में इसकी चर्चा के चलते लोगों में मायूसी छाई है। वहीं रेल प्रशासन के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है।

अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद,19अगस्त। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6.4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बरबसपुर की मृतिका रामबाई निर्मलकर के पति बलराम निर्मलकर के लिए चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


अन्य पोस्ट