महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 अगस्त। जिले के ग्राम कमरौद में अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष येतराम साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारती वेणु साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष थानसीह दीवान, मंडल अध्यक्ष लोकेश पुनिया, जिला युवा मोर्चा एवं स्काउट गाइड के आनंद साहू, एथलेटिक्स संघ जिला अध्यक्ष पंकज चन्द्रकार, जनपद सदस्य प्रहलाद थलेश्वरी साहू, महामंत्री देवांगन सहित भुवन लाल साहू, चमन लाल साहू, भूषण नामदेव, टेकराम साहू, विष्णुराम साहू, सुरेश साहिश और ओसांत पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सबसे पहले अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात अटल परिसर का विधिवत लोकार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, प्रखर राष्ट्रभक्त और दूरदर्शी नेता थे। उनका जीवन जन-जन के लिए प्रेरणास्त्रोत है। अटल जी ने अपने कार्यकाल में भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई। कमरौद में अटल परिसर की स्थापना होना इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। यह परिसर न केवल अटल जी की स्मृतियों को जीवंत रखेगा, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को राष्ट्रसेवा और आदर्श राजनीति का संदेश भी देगा। हमारा संकल्प है कि हम अटल जी के अखंड भारत और सुशासन के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे।
भारती वेणु साहू ने कहा कि अटल परिसर ग्राम कमरौद की धरोहर बनेगा। यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि यह प्रेरणा का केंद्र होगा जहां समाज, संस्कृति और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अटल जी का व्यक्तित्व हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित करने और नई दिशा देने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन तेजराम साहू ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन तथा कार्यरकर्ता उपस्थित रहे।