महासमुन्द
ओडिशा-महासमुंद-रायपुर के युवक शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 अगस्त। नशीली दवाओं के कारोबार करने वाले गिरोह को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर नशीली सिरप, एक बटन चाकू तथा नशीली टेबलेट जब्त किया है।
मालूम हो कि कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 14 अगस्त को स्थानीय नयापारा वार्ड 11 निवासी प्रवीण साहू को कफ सिरप के साथ पकड़ा था। पूछताछ में उसने ओडिशा पदमपुर तथा रायपुर के कुछ युवकों के साथ मिलकर यह धंधा करना बताया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 1300 एमएल नशीली सिरप एवं एक बटन चाकू जब्त कर उसकी निशानदेही पर नशे के व्यापार में शामिल ओडिशा पदमपुर निवासी सुशांत प्रधान को पकड़ा तथा उसके कब्जे से नशीली टेबलेट 50 स्ट्रीप में 500 नग जब्त किया। टीम द्वारा नशीली दवाई की तस्करी में शामिल अन्य आरोपी टी.बजरंग राव खमतराई रायपुर, सोनू साहू फाफाडीह रायपुर, जनक बघेल रायपुर, अमित यादव फाफाडीह रायपुर, सचिन ध्रुव रायपुर, शुभम उर्फ चंद्रमणी साहू फ ाफ ाडीह रायपुर तथा कुनाल फेकर रायपुर निवासी को गिरफ्तार कर धारा 21 सी, 22, 27 नारकोटिक एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।