महासमुन्द

विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली रैली
18-Aug-2025 4:11 PM
विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली रैली

समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18 अगस्त। कल शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन महासमुंद में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजक आदिवासी ध्रुव गोंड समाज, छग अजजा शासकीय सेवक विकास संघ एवं आदिवासी युवा प्रभाग थे।

सर्वप्रथम ईष्ट देव की पूजा पश्चात समाज प्रमुखों की उपस्थिति में भव्य रैली नगर के प्रमुख स्थलों से होकर गुजरी। डॉ.भीमराव अंबेडकर एवं वीरांगना महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

तत्पश्चात् कार्यक्रम स्थल पर लोक कलाकार कांशी ध्रुव व करमा नर्तक दल सिमगा द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। विभिन्न क्षेत्र में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक, अध्यक्ष शिव कुमार सोरी, विशिष्ट अतिथि निखिलकांत साहू नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भीखम सिंह ठाकुर जिपं उपाध्यक्ष, कमलेश ध्रुव, उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, देवीचंद राठी नगर पालिका उपाध्यक्ष, थान सिंह दीवान जिलाध्यक्ष कंवर समाज, राधेश्याम ध्रुव पूर्व जिलाध्यक्ष ध्रुव गोंड समाज, एसपी ध्रुव प्रांतीय विश्व आदिवासी दिवस, संयुक्त सचिव, एमएल ध्रुव जिलाध्यक्ष, महेश कुमार ध्रुव जिला महासचिव, सनकादिक ध्रुव,भुनेश्वर ध्रुव, सरजू कुंजाम, सहदेव ध्रुव, रतनू ध्रुव सहित परिक्षेत्र अध्यक्ष गण, बाबू लाल ध्रुव, वतन ध्रुव, जिला सचिव राज कुमार ध्रुव, प्रेम सिंह गोंड़, जितेन्द्र कुमार ध्रुव, पार्षद पंकज कुमार ध्रुव, श्रद्धा ध्रुव, युवा प्रभाग के पदाधिकारी और महिलाएं उपस्थित रहे। संचालन बाबू लाल ध्रुव, महेश कुमार ध्रुव, वतन ध्रुव और आभार प्रदर्शन शिव कुमार ध्रुव संयोजक ने किया। नगर में निकली भव्य रैली का स्वागत पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पार्षद भाऊराम साहू, शरद मराठा, गौरव राठी ने बरोंडा चौक में फूलमाला से किया।


अन्य पोस्ट