महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 17अगस्त। अमलोर सिरपुर में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आदिवासियों ने आराध्य देवता बूढ़ा देव तथा शहीद वीर नारायण सिंह की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व सभापति अमर अरूण चंद्राकर थे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत तिलक वंदन कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चंद्राकर ने कहा कि आदिवासी समाज अपनी प्राचीन परंपराओं को सहेज की रखने वाला सीधा साधा समाज है। भगवान बीरसा मुंडा की वीरता और बुढ़ादेव की कृपा से आदिवासी समाज की ऐतिहासिक उपलिब्धयां रही है। इस समाज के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई है। आदिवासी समाज प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने का कार्य करते हैं। सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के संरक्षण में आदिवासी समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। शिक्षा के क्षेत्र में भी अब आदिवासी समाज आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान ग्रामीणों व समाज की महिलाओं द्वारा गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामप्रसाद ध्रुव आदिवासी परिक्षेत्र अध्यक्ष, जनपद सदस्य दसरी दौलत ध्रुव, सरपंच रूपा जयप्रकाश यादव, उप सरपंच पिंकी जयप्रकाश निषाद, पंच राधा बाई ध्रुव, पार्वती बाई ध्रुव, दुर्गेश्वरी ध्रुव, आगेश्वरी ध्रुव, पूर्व सरपंच सिरपुर थनवार लाल यादव, हेमंत ध्रुव, गंगाराम निषाद, शत्रुघ्न निषाद, संतोष ध्रुव, अगनू ध्रुव, सोमन ध्रुव, कमलनारायण ध्रुव, गंगाधर ध्रुव, भीखम ध्रुव, आशाराम पाइक, चंद्रशेखर ध्रुव,किशलाल ध्रुव, दुकालु ध्रुव, तिलक ध्रुव, अशोक ध्रुव, लालसिंग ध्रुव, दऊवाराम निषाद सहित युवा मंडल सिमति के राजेश्वर ध्रुव, दिनेश ध्रुव, राजाराम ध्रुव, लेखराम ध्रुव, अखिलेश ध्रुव, लीलाधर ध्रुव, मनोहर ध्रुव, शिप्रसाद ध्रुव, हरिश ध्रुव, प्रहलाद ध्रुव, मनोष निषाद, गंगाप्रसाद ध्रुव आदि उपस्थित थे।