महासमुन्द
महासमुंद, 13 अगस्त। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्नातक समस्त संकाय के तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं हेतु विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त कैरिकुलम (सिलेबस) के अनुसार विषयों का चयन किया जाना है। इस संबंध में प्राचार्य करूणा दुबे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 समिति के बैठक में 12 अगस्त को संकायवार स्नातक तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं हेतु विषय चयन हेतु 14 अगस्त को समय 11 से 12:30 बजे तक आयोजित करने हेतु सहमति दी गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 समिति के संयोजक डॉ. ई.पी. चेलक बताया कि विषयों के चयन हेतु कला संकाय सभागार भवन, विज्ञान संकाय (बॉयो समूह) कक्ष क्रमांक 01, विज्ञान संकाय (गणित समूह) कक्ष क्रमांक 05, वाणिज्य संकाय कक्ष क्रमांक 10, कम्प्यूटर संकाय कक्ष क्रमांक 06 में आयोजित है। अत: समस्त छात्र-छात्राएं उपरोक्त कक्षों में अपनी उपस्थिति देते हुए अपने द्वारा चयन किये गए विषयों के समूह को सूची में अंकित कराना सुनिश्चित करें।