महासमुन्द
महासमुंद, 13 अगस्त। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बंसुला में बीती रात एक कार ने सडक़ किनारे टहल रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की घटनास्थल में ही मौत हो गई। घटना सोमवार बीती रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विक्रम साव पिता बसंत साव (24) ग्राम पंचायत बंसुला का रहने वाला था। जो रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। चालक तेज रफ्तार में था, जो शराब पिया हुआ था। हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे उतर गई। घटना को देख नाराज ग्रामीण मौके पर मदद के लिए पहुंचे, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों को आते देख चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों ने पीछाकर पकडऩे की कोशिश की। लेकिन चालक भागने में सफल रहा।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टकराने के बाद वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने इको वाहन को जब्त कर थाना लाया। जांच जारी है।