महासमुन्द
रजत जयंती वर्ष में अलुमनी मीट आयोजन के लिए बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 अगस्त। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 12 अगस्त को अलुमनी समिति पदाधिकारी एवं प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक करुणा दुबे प्राचार्य के संरक्षण, अमृत चोपड़ा की अध्यक्षता में डॉ. दुर्गावती भारतीय सचिव, मनीष शर्मा सहसचिव, अजय कुमार राजा कोषाध्यक्ष, डॉ. रीता पांडेय संयोजक डॉ. मालती तिवारी सहसंयोजक के संयोजन में आयोजित हुआ।
प्राचार्य करुणा दुबे अलु मनी पदाधिकारी एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों के स्वागत उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत एकेडमिक विकास में अलुमनी समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है।
अमृत चोपड़ा अध्यक्ष अलुमनी समिति ने कहा सत्र 2025 -26 हमारे राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर है जब हम इस वर्ष को छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रहे हैं यह वर्ष उत्साह, आत्म अवलोकन का है रजत जयंती के अवसर पर 2000 से 2025 के बीच के महाविद्यालय के अलुमनी सदस्यों को आमंत्रित कर अलुमनी मीट का आयोजन किया जाएगा।
महाविद्यालय में अलमनी मीट का आयोजन दिनांक 23 सितंबर को उच्च शिक्षा का विकास कल आज और कल थीम पर किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजन के लिए कार्य योजना तैयार की गई है।
सत्र 2025 -26 के समिति हेतु कार्य योजना बनाई गई जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत महाविद्यालय के अकादमिक विकास हेतु अलुमनी सदस्यों द्वारा व्याख्यान एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उक्त अवसर पर मनोज शर्मा ग्रेड 2, वरिष्ठ अलुमनी स्थाई सदस्य द्वारा 50 हजार रुपए का दान (चेक) प्रतिभा प्रोत्साहन कोष हेतु प्रदान किया गया। इस राशि से प्राप्त ब्याज राशि से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थी को एवं महाविद्यालय के भारतीय परिधान में आने वाले विद्यार्थी ,अधिकारी या कर्मचारी को प्रतिवर्ष मनोज शर्मा माता सावित्री देवी शर्मा की स्मृति में रजत पदक प्रदान करने हेतु दिया गया.
अलुमनी मनोज शर्मा द्वारा दिए गए दान पर समिति सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं दी गई एवं प्राचार्य एवं अमृत चोपड़ा द्वारा मनोज शर्मा को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य देवी चंद राठी नगर पालिका उपाध्यक्ष, महेश मक्कड़, महेंद्र जैन , डॉ मंजू शर्मा, मनीराम बंसल, श्रीमती प्रभा पंडा, भरत साहू, संजय एक्का , रत्नेश सोनी , गुप्तेश नामदेव डॉ अजय कुमार देवांगन प्रियंका सोनवानी मुकेश साहू उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान में सहभागिता की गई कार्यक्रम का संचालन श्री अजय कुमार राजा कोषाध्यक्ष एवं आभार प्रदर्शन डॉ. मालती तिवारी द्वारा किया गया।