महासमुन्द

दिव्यांग आंकलन शिविर, सैकड़ों हुए शामिल
13-Aug-2025 3:43 PM
 दिव्यांग आंकलन शिविर, सैकड़ों हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबहारा, 13 अगस्त। विकासखंड स्तरीय दिव्यांग आंकलन शिविर का आयोजन टाउन हॉल परिसर बागबाहरा में किया गया। शिविर में लगभग 200 बच्चे और पालक सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशवराम चंद्राकर जनपद अध्यक्ष बागबाहरा, सरपंच संघ अध्यक्ष एडिशन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश यादव,खल्लारी के पूर्व सरपंच श्री राम जी लाल सिन्हा,डॉ. एस. बढ़ाई जनपद एबीईओ एकल देव निषाद, जिला एपीसी डी एन जांगड़े, बीआरसीसी भूपेश्वरी साहू, स्पेशल एजुकेटर डिंपल जांगड़े, बीआरपी रेखा चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभिन्न संकुलों से आए संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार निराला, विजय कुमार साहू,  ठाकुर राम साहू, देवलाल सिन्हा,  मेघराज साहू,  प्रदीप वर्मा,  गेंद लाल यादव, अनिल पटेल, विद्याधर चंद्राकर, राम चरन ध्रुव,  मनोज चक्रधारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पालक में विशेष रूप से राजू साहू,गिरधारी निराला,कुंज बिहारी, नंदकुमार, नागेश्वर तिवारी का योगदान सराहनीय रहा साथ ही डॉक्टर्स पैनल में प्रमुख रूप से डॉ. मानस अंकुर सतपति अस्थि रोग विशेषज्ञ,डॉ. मंजूषा चंद्र सेन नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. ओकेशरी साहू नेत्ररोग विशेषज्ञ,डॉ. गरिमा मानसिक योग, डॉ. टिकेश्वर गोस्वामी मानसिक योग,डॉ बी एस बढ़ाई शिशु रोग,  निर्मल कुमार जी ऑडियो लार्जेस्ट, संतोष कुमार  लिपिक एवं राकेश कुमार धीवर समाज कल्याण विभाग से उपस्थित रहे। पुकराम कुर्रे अध्यक्ष छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष ने मानव सेवा में सहभागी बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संबोधन की शुरूआत किए और

कहा कि शासन प्रशासन और समस्त यहां उपस्थित विभाग धन्यवाद के पात्र हैं, जो आप सब मिलकर दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन और आकलन करके उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। यह एक मानव और समाज कल्याण का एक हिस्सा है जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।

शिविर में अस्थि बाधित, नेत्र बाधित, श्रवण बाधित एवं शिशु रोग दिव्यांग बच्चों के नवीन प्रमाण पत्र या फिर प्रमाण पत्र के नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के लिए शिविर आयोजित कर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करके आम जन मानस के तरह दिव्यांग बच्चों के जीवन को सरल बनाने हेतु यह एक बेहतर प्रयास है जिसमें दिव्यांग बच्चों व उनके पलकों से संवाद करके अध्यक्ष जी ने उनके समस्याओं को सुना और कम समय और कम दस्तावेज के साथ त्वरित सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य और समाज कल्याण के अधिकारी को निर्देशित किया।

कार्यक्रम में बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किया गया एवं ह्वस्रद्बस्र हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर जिला चिकित्सालय भेजा गया।


अन्य पोस्ट