महासमुन्द

तिरंगा यात्रा निकाली
13-Aug-2025 3:42 PM
तिरंगा यात्रा निकाली

पिथौरा, 13 अगस्त। नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश भाजपा मंत्री शंकर अग्रवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्थानीय आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल से यात्रा प्रारम्भ होकर कन्याशाला मैदान में समाप्त हुई। नगर में तिरंगा यात्रा भारी उत्साह के बीच निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल कर रहे थे। इस विशाल यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता देवसिंह निषाद, न प उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, श्रीवास्तव, भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, मण्डल अध्यक्ष आशीष शर्मा, रविंदर अजमानी, रैदास गोयल, दुलीकेशन साहू, प्रीतराम सूर्ये, पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, सीताराम सिन्हा सहित नगर जन एवम अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।


अन्य पोस्ट