महासमुन्द
महासमुंद, 12 अगस्त। महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बरबसपुर, बडग़ांव, बिरकोनी एवं घोड़ारी में अवैध रूप से भंडारित जब्त रेत की नीलामी हेतु 7 से 11 अगस्त तक निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। जिसमें 29 आवेदन प्राप्त हुए। जिला अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि नीलामी के लिए कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें जप्त रेत ब्लॉकों में बरबसपुर-ए से 3, बरबसपुर-बी से 1, बरबसपुर-सी से 1, घोड़ारी-डी से 3, बडग़ांव-ई से 2, बडग़ांव-एफ से 3, बडग़ांव-जी से 3, बिरकोनी-एच से 4, बिरकोनी-आई से 5 एवं बिरकोनी-जे से 4 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिन ब्लॉकों में 2 या उससे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
उनकी निविदाएं 13 अगस्त 2025 को प्रात: 11 बजे जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में खोली जाएंगी। वहीं, जिन ब्लॉकों में केवल 1 आवेदन प्राप्त हुआ है, वहां निविदा शर्त की कंडिका 6.5 के तहत नियत तिथि में 2 दिन की अतिरिक्त वृद्धि की जाएगी।