महासमुन्द
महासमुंद, 11अगस्त। ग्राम खरोरा के शहीद स्मारक में पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारी में जुट चुके हैं। परिसर की साफ-सफाई के लिए सभी सुबह समय दे रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर सभी उत्साहित है। रविवार को परिषद के पूर्व सैनिकों ने स्वच्छता अभियान चलाया।
पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष युवराज सिंह चन्द्राकर ने बताया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर तैयारी कर रहे हैं और इस दिन ध्वजारोहण कर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दादी और पोते पर डंडा व ईंट से हमला, केस
महासमुंद, 11अगस्त। तुलसीडीपा सावित्रीपुर में दादी से मारपीट कर रहे व्यक्ति को रोकने पर उसने पोते के साथ मारपीट की। शिकायत के बाद आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। रामसिंग रात्रे तुलसीडीपा सावित्रीपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 9 अगस्त को शाम करीब 7.30 बजे गंगाराम रात्रे, रामसिंग दादी सगनी बाई रात्रे को तुलसीडीपा जैतखंभ के सामने मारपीट कर रहा था। रामसिंग के मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा व ईंट से रामसिंग हमला किया।