महासमुन्द

स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली
11-Aug-2025 3:14 PM
स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली

महासमुंद, 11अगस्त। शासकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला खरोरा में शनिवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे बच्चों ने गांव में तिरंगा रैली यात्रा निकाली। हाथ में तिरंगा ध्वज लिए भारत माता के जयकारे लगाते हुए लोगों को हर घर तिरंगा का संदेश दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने जोश के साथ हिस्सा लिया। बच्चों ने तिरंगा ध्वज के माध्यम से उनके महत्व को बताया।

साथ ही ध्वज के सफेद, हरा व केसरिया रंग के महत्व और उनकी विशेषता भी बताई। इस अवसर पर शिक्षक रामेश्वरी ध्रुव, दुबे कुमार पटेल, मोना चंद्राकर, प्रीति तिवारी, ओमप्रकाश शर्मा, उमेश भारती गोस्वामी, गायत्री चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।


अन्य पोस्ट