महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अगस्त। शहर के बीटीआई रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह उद्यान में छत्तीसगढिय़ा स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सावन माह भगवान शंकर को समर्पित होता है। साथ ही इस माह में कान्हा जी के झूले की प्राचीन परंपरा का भी उत्सव माना जाता है।
समारोह की शुरुआत भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना और सामूहिक आरती से हुई। लता सोनी ने भजन प्रस्तुत किया। सभी महिला सदस्यों ने कान्हा जी को झूला झुलाकर सावन की खुशियां साझा की। सावन में हरे रंग के परिधान की परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी, चूडिय़ों संग श्रृंगार में नजर आईं। गेम प्रतियोगिता एवं सावन सुंदरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। गेम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्वेता सोनी एवं द्वितीय स्थान तृप्ति सोनी ने प्राप्त किया। सावन सुंदरी का खिताब राखी सोनी को मिला। जबकि द्वितीय स्थान शिखा सोनी ने प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रकृति के करीब लाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा समाज की महिलाओं को एकजुट कर संगठन को सशक्त बनाना रहा। समारोह के सफल आयोजन में महिला मंडल की अध्यक्ष सरला सोनी, उपाध्यक्ष नीता सोनी, जयश्री स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष राखी सोनी, सचिव पूर्णिमा सोनी समाज की लता सोनी, कुंती सोनी, सरोज सोनी, शिखा सोन, सारिका सोनी,डाली सोनी, प्रतिमा सोनी, रेणु सोनी, श्वेता सोनी, रिंकी सोनी और तृप्ति सोनी का योगदान रहा।