महासमुन्द
नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम
07-Aug-2025 4:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7अगस्त। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में 5 अगस्त को प्राचार्य करुणा दुबे के मार्गदर्शन में डॉ रीता पांडेय, अजय कुमार राजा, डॉ अजय कुमार देवांगन एनईपी प्रकोष्ठ एम्बेसडर के संयोजन में महाविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं कंप्यूटर संकाय के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आदेश के परिपालन स्वरूप डॉ.मालती तिवारी, अजय कुमार राजा, प्रदीप कनहेर, डॉ अजय कुमार देवांगन महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता द्वारा विद्यार्थियों को विषय का चयन करने हेतु निर्देशित किया गया और यह जानकारी प्रदान की गई जो विद्यार्थी आज उपस्थित नहीं हो पाए हैं वे शीघ्र ही महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्राध्यापकों से संपर्क कर विषय का चयन कर लें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे