महासमुन्द
महासमुंद,7अगस्त। मेघ बसंत कॉलोनी में सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। इस अवसर पर भजन डांस एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
सती साहू ने पवित्र मास सावन की महता पर प्रकाश डाली और सभी बहनों को सावन उत्सव की बधाई दी। सोलह सिंगार प्रतियोगिता के निर्णायक मधुलता शर्मा शशि थवाईत सावित्री भार्गव शामिल थीं। जिसमें प्रथम किरण साहू द्वितीय रूबी वर्मा तृतीय दीप्ति थवाईत, फूगा उछालो सिक्का जमाओ में प्रथम रानी द्वितीय किरण साहू तृतीय सविता महंती, ग्लास उठाओ चूड़ी जमाओ में प्रथम वंदना अग्रवाल द्वितीय नेहा कृष्णानी तृतीय एकता खनूजा रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मान किया गया। सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीणा प्रधान, सरोज श्रीवास्तव, रेखा कृष्णानी,नीतू जैन, रितु चंद्राकर, सिम्पल गुप्ता,तनुजा साहू, प्रियंका, अजय थवाईत, वैभव श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।