महासमुन्द
परिषद की बैठक में 7 एजेंडों पर चर्चा, सर्व सम्मति से पारित किए प्रस्ताव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 अगस्त। नगर पालिका परिषद की बैठक बुधवार को दोपहर 12 बजे नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में आहुत की गई। जिसमें नपा उपाध्यक्ष, समस्त पीआईसी मेंबर, वार्ड पार्षद, विभाग प्रभारी, अधिकारी,सीएमओ अशोक सलामे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने परिषद के समस्त सदस्यों व पीआईसी मेंबरों का अभिवादन कर परिषद के तीसरे बैठक के उद्देश्यों के बारे में बताया। पश्चात 7 एजेंडों पर चर्चा शुरू हुई। इनमें प्रमुख एजेंडा क्रमांक 4 गुरू गोविंद सिंह उद्यान के सामने स्थित चौपाटी के दुकानों की नीलामी की चर्चा्र की गई। उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि पालिका की आर्थिक स्थिति को सुधारने तथा शहर के छोटे.बड़े व्यवसायियों को एक व्यवस्थित व सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने चौपाटी के दुकानों की नीलामी आवश्यक है। पालिका हित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी सदस्यों के समक्ष यह प्रस्ताव रखते हुए नीलामी की प्रक्रया शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया।
श्री साहू ने कहा कि हमारा उद्देश्य स्वहित को परे रखकर शहर तथा शहर वासियों के विकास करना है। अत: लंबित कार्यों का निराकरण आवश्यक है। उन्होंने परिषद के सभी मेंबरों के सहयोग से शहर विकास को नई दिशा देने पर बल दिया। परिषद के बैठक में प्रमुख रूप से विभिन्न पेंशन के 21 आवेदनों तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत पालिका को मिले 6 आवेदनों के स्वीकृति पर भी चर्चा हुई। साथ ही जाति एवं निवास संंबंधी आवेदनों के निरकारण,5 जून को आयोजित पीआईसी बैठक में पारित प्रस्ताव व 17 जुलाई को पीआईसी बैठक में लिए गए निर्णयों से परिषद के सदस्यों को अवगत कराकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवींचद राठी, सभापति सूरज नायक, जयकुमार देवांगन, गुलशन कुमार साहू, जितेंद्र ध्रुव, ईश्वरी भोई, ज्योति रिन्कू चंद्राकर,पार्षद निश्चय चंद्राकर, जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़, सुनैना पप्पू ठाकुर,राहुल आवड़े, सीता डोंडेकर, मुस्ताक विक्की खान,जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, ओमीन कागजी,कल्पना सूर्यवंशी, हरबंश ढिल्लो नानू भाई, धनेंद्र विक्की चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, माधुरी यदु, बड़े मुन्ना देवार, चंद्रशेखर बेलदार, भारती चंद्राकर, भाऊराम साहू, पीयूष साहू, विजय साव, शुभ्रा शर्मा, धनेश्वरी सोनवानी सहित सीएमओ अशोक सलामे, उप अभियंता दिलीप कश्यप, प्रभारी राजस्व निरीक्षक दिलीप चंद्राकर, प्रभारी लेखापाल करण यादव, दुर्गेश कुंजेकर, वाहन प्रभारी सुरेश तिवारी, मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नौशाद बक्श, यशवंत ठाकुर, गुमान सिंह आदि उपस्थित थे।