महासमुन्द

रूद्रामहाभिषेक हवन-पूजन में शामिल हुए सीएम
07-Aug-2025 3:38 PM
रूद्रामहाभिषेक हवन-पूजन  में शामिल हुए सीएम

पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की  सुख-शांति-समृद्धि की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद ,7 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल महासमुंद में रूद्रामहाभिषेक हवन-पूजन में शामिल हुए। उन्होंने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के द्वारा आयोजित रूद्रामहाभिषेक में हवन पूजन कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की।

       श्री साय बुधवार की  शाम स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा सावन मास पर आयोजित रूद्रामहाभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का ऊं नम: शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की।

 इस अवसर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर एवं पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा, येतराम साहू, देवीचंद राठी,संदीप दीवान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट