महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 अगस्त। महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फ ोर्स ने अवैध मादक पदार्थ गांजा पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 5 अन्तरराज्यीय तस्करों गिरफ्तार किया है। थाना सिंघोड़ा की इस कार्रवाई में 3 प्रकरण शामिल हैं, जिसमें 5 आरोपियों के कब्जे से 18 किलोग्राम गांजा कीमती 2 लाख,70 हजार रुपए, 5 मोबाइल 37 हजार रुपए एक नग मोटर सायकल कीमती 50 हजार रुपए बरामद हुए हैं।
पहले प्रकरण में थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में 4अगस्त को टीम ने एनएच 53 रोड रेहटीखोल के पास दो व्यक्तियों को रोका। पूछताछ की तो उन्होंनं अपना नाम थापा सूरज किशन, परसूराम राजू खडग़े दोनों निवासी मुम्बई होना बताया। पुलिस टीम
ने दोनों के पिठ्ठू बैग की तलाशी ली तो बैग के अंदर कुल 10किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर 10 किलोग्राम गांजा कीमती 1लाख,50हजार रुपए, 01 नग मोबाइल कीमती 3हजार रुपए बरामद किया।
प्रकरण दो में थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में 4अगस्त को ही एन एच 53 रोड रेहटीखोल के पास एक और व्यक्ति को पकड़ा। उसने पूछताछ में अपना नाम आकिब अली उम्र 23 साल साकिन दमोह मध्यप्रदेश स्थायी पता ग्राम धमधा जिला दूर्ग बताया। आरोपी से पुलिस ने पिठ्ठू बैग की तलाशी लेते हुए कुल 03किलोग्राम गांजा, 2 नग मोबाइल कीमती 23 हजार रुपए जप्त किया।
तीसरे प्रकरण में 4अगस्त को ही पुलिस की टीम के ने सिल्की ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली के पास एक व्यक्ति एवं महिला को पकड़ा। नाम पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम सतीश कुमार साहू उर्फ संतोष साहू उम्र 46 वर्ष साकिन छिंदवाड़ा,रोशनी यादव उम्र 32 वर्ष साकिन बनगांव छिंदवाड़ा मप्र बताया। उनके पिठ्ठू बैग की तलाशी लेनेपर पुलिस को कुल 05 किलोग्राम गांजा मिला। मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा, 1 नग मोटर सायकल कीमती 50 हजार रुपए, 02 नग मोबाइल कीमती 11 हजार रुपए रुपए बरामद कर जेल भेजा है।