महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अगस्त। श्रावण मास पर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को 111 पार्थिव शिवलिंग का पूजन कार्यक्रम किया गया।
विद्यालय में अध्ययनरत भैया-बहनों ने कला शिक्षा के अंतर्गत मूर्ति कला में मिट्टी से शिवलिंग बनाकर पूजन विषय के अंतर्गत मिट्टी के इन पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया।
इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय परंपरा और संस्कृति से परिचित कराना इस आयोजन का उद्देश्य था। कार्यक्रम में कक्षा अरुण से द्वादश के विद्यार्थियों ने आकर्षक 111 शिवलिंगों का निर्माण किया और इन पार्थिव शिवलिंगों का पूजन विधि-विधान से किया गया। पूजन कार्यक्रम विद्यालय की वरिष्ठ आचार्य सिम्मी दुबे ने करवाया। प्राचार्य नन्दूराम निर्मलकर व उनकी पत्नी गायत्री निर्मलकर पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित थे। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर आचार्य, दीदी, भैया-बहिन और पालक मौजूद थे।