महासमुन्द

शराब पीने के बाद डिवाइडर पर बाइक चढ़ाई, 1 की मौत, 2 गंभीर
04-Aug-2025 4:03 PM
शराब पीने के बाद डिवाइडर पर बाइक चढ़ाई, 1 की मौत, 2 गंभीर

बिना नंबर की बाइक पर सवार थे 4

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4अगस्त। ग्राम अंतर्ला मोड़ के पास नशे में मोटरसायकल चला रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बरडीह निवासी एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। चारों व्यक्ति एक ही मोटरसायकल पर सवार थे।

 मिली जानकारी अनुसार ग्राम बरडीह निवासी खगेश्वर उर्फ जितेन्द्र सोना अपने तीन साथियों नंदलाल, गजेन्द्र और गोपीनाथ के साथ बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में सवार होकर ग्राम पंधी काम करने गया था। काम के बाद वे चारों तोरेसिंहा गांव पैसा लेने के लिए गए और वहां से लौटते समय गोहिरापाली स्थित देशी शराब दुकान में शराब का सेवन किया।

शराब पीने के बाद खगेश्वर मोटरसाइकिल चला रहा था और तीनों साथी पीछे सवार थे। शाम लगभग 4 से 4.30 बजे के बीच जब चारों अन्तर्ला मोड़ की ओर बढ़ रहे थे, तभी सामने से आ रही बोलेरो वाहन को देखकर घबराहट में खगेश्वर मोटरसाइकिल पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन मोड़ के डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना स्थल पर ही खगेश्वर की मौत हो गई। जबकि उसके तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मृतक का भाई मुकेश सोना मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा मृतक के विरुद्ध तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाइन चलाने के आरोप में धारा 281, 125-8, 106-1, बीएनएस तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, 128,177, 50;2,ध्177 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


अन्य पोस्ट