महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4अगस्त। महासमुंद में रविवार को प्रयोगशाला परिचारक की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में इस बार जिले में 14 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी चप्पल पहनकर पहुंचे थे। बिलासपुर में हुई नकल सामने आने के बाद से इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों को 4 मिनट लेट पहुंचने पर भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके चलते कई परीक्षार्थियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के फूल बांह वाले शर्ट, जूते, नथनी, सोने की बाली, पर्स, घड़ी, टोपी उतरवा दिए। दो घंटे पहले ही परीक्षार्थियों को बुलाया गया था। सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई, जो दोपहर 1 बजे तक चली।
नोडल अधिकारी अजय कुमार राजा ने बताया कि जिले में कुल 4339 में से परीक्षा में 3756 उपस्थित थे, वहीं 583 अनुपस्थित रहे। नकल प्रकरण रोकने के लिए दो उडऩदस्ता की टीम गठित की गई थी। जिले में किसी भी केन्द्रों में नकल प्रकरण नहीं मिले।
गणित और विज्ञान के प्रश्नों कठिन थे। इसके चलते परीक्षार्थियों को सवाल हल करने में समय लगा। इसके चलते परीक्षार्थी परेशान नजर आए। परीक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे लंबी सीमा किस राज्य से लगती है सवाल भी पूछा गया था। गणित, विज्ञान के सवाल कठिन रह इसलिए समय लगा। इसके चलते कई परीक्षार्थी परेशान नजर आए। हालांकि छत्तीसगढ़ राज्य के पूछे गए सवाल सरल आए थे जिसे बनाने में आसानी हुई। परीक्षार्थी रामगोपाल टंडन ने बताया।