महासमुन्द

सेवानिवृत्त प्रधान पाठक को दी विदाई
04-Aug-2025 2:33 PM
सेवानिवृत्त प्रधान पाठक को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4अगस्त। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीढ़ी में शाला से प्रधान पाठक के पद से सेवानिवृत्त हो जाने पर शाला परिवार की ओर से नारायण साहू की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नारायण प्रसाद साहू क्षेत्र में अच्छे शिक्षक, मिलनसार, सहयोगी, कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं।

विदाई समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं संकुल के अन्य शालाओं के शिक्षकों के अलावा ग्राम पीढ़ी की उपसरपंच किरण यादव, संकुल प्राचार्य राजेश खन्ना, संकुल समन्वयक बाल्मीकी साहू, प्रधानपाठक अशोक कोसले, उमेंद ध्रुव प्रभारी प्रधानपाठक कुकराडीह, सीताराम साहू प्रधानपाठक मोहकम, ओमप्रकाश साहू तेंदुवाही, धर्मेंद्र यादव, शिक्षिका प्रीति सुमन, गीता गोहिया, सुमन ध्रुव, सुलोचनी निषाद, नरेश कुर्रे, साजन कुमार, अविनाश ठाकुर, कामिनी रामटेके, दमयंती साव, खूबचंद साहू, नरेन्द सोनी, चन्द्रहास टंडन, जगदीश साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, सोहद्रा बाई, भगवानी साहू, हरिश्चन्द्र साहू, धनसिंग निषाद व अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वाल्मीकी साहू ने एवं आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक अशोक कोसले ने किया।


अन्य पोस्ट