महासमुन्द

बेसबॉल स्पर्धा, 165 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
03-Aug-2025 3:33 PM
बेसबॉल स्पर्धा, 165 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 अगस्त। विकासखंड स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग में आयोजित किया गया जिसमें भोरिंग, पब्लिक स्कूल तुमगांव, सेजेश हिंदी तुमगांव, सेजेश अंग्रेजी तुमगांव, सेजेश अंग्रेजी महासमुंद, नवजीवन तुमगांव, न्यू होलीफेथ महासमुंद से लगभग 165 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्राचार्य एलएन दीवान ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। व्यायाम शिक्षक डॉ.सुनील कुमार भोई ने बताया कि प्रतिवर्ष खेल मैदान से 35 से 40 बच्चे राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हैं। विगत जुलाई में उत्तर प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता में इस पार्थ शर्मा पिता हर्ष शर्मा तुमगांव ने भाग लेकर रजत पदक प्राप्त किया था।

प्रतियोगिता संपन्न कराने में डॉ. सुनील कुमार भोई, इमरान अली, सलिल चौधरी, रामेश्वरी दीवान, जगदीश धीवर, अभिषेक निर्मलकर, अभिषेक नेहरू, सेवन कुमार साहू, लिसांशु साहू का योगदान रहा।


अन्य पोस्ट