महासमुन्द

सशिमं में प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर विज्ञान मेला
03-Aug-2025 3:32 PM
सशिमं में प्रफुल्ल चंद्र राय  जयंती पर विज्ञान मेला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 अगस्त। महासमुंद-भलेसर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रसायन शास्त्र के ज्ञाता और महान वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर एक दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें 192 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विज्ञान मेले के अवसर पर विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान प्रदर्श मॉडल,विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान पत्र वाचन, विज्ञान प्रयोग, विज्ञान चार्ट और चित्रकला, भाषण, रंगोली, वास्तु पहचानों प्रतियोगिता, निबंध की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता चार वर्गों में हुआ। जिसमें शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग शामिल हैं। इनमें से 76 छात्र और 116 छात्राओं समेत कुल 192 बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले इन सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा और सभी दीदी, आचार्यों ने मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राएं आगामी आयोजित होने वाले विभागीय विज्ञान मेला में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर प्राचार्य देवराज छात्र-छात्रा, आगामा आयोजित हान वाल विभागाय विज्ञान मेला में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर प्राचार्य देवराज वर्मा, साक्षी घोड़ेचोरे, मल्लिका चंद्राकर, अर्चना साव, शिवकुमार कन्नौजे, बलराम सेन, किरण साहू, अश्विनी साहू, तुलसीराम पटेल, कुंजलाल पटेल, हेमंत साहू, अजय कुमार तांडी, खोजेंद्र कुमार साहू, मनोज साहू, दुर्गेश नंदिनी चंद्राकर, सरोजनी साव, तारिणी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट