महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अगस्त। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने महासमुंद से बम्हनी तक कांवरियों के लिए नि:शुल्क वाहन सेवा प्रारंभ की। सावन माह के अंतिम शनिवार को कांवरियों का जत्था कल महासमुंद से बम्हनी जल लेने पैदल ही जा रहे थे। जिले भर के कांवरियों सहित अन्य जिलों से बस व अन्य माध्यमों से कांवरिया महासमुंद पहुंचे। लेकिन बम्हनी श्वेत गंगा तक आवागमन का साधन नहीं होने से उन्हें परेशानियां हो रही थी। इन परेशानियों को देखते हुए नपाध्यक्ष श्री साहू ने तत्काल सुबह से 2 वाहनों की व्यवस्था कर नि:शुल्क रूप से बम्हनी तक कांवरियों को पहुंचाने की व्यवस्था बनाई। नपाध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि श्वेत गंगा की पवित्र जल लेकर हजारों कांवरिए महासमुंद होते हुए सिरपुर पैदल पहुंचेंगे। महासमुंद की पुण्य भूमि पर शिव भक्तों को प्रणाम करने तथा उनकी सेवा का पुण्य अवसर हमें मिला है यह हमारा सौभाग्य है।