महासमुन्द

चोरी की 13 मोटर साइकिल संग 5 गिरफ्तार
03-Aug-2025 3:20 PM
चोरी की 13 मोटर साइकिल संग 5 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 अगस्त। सायबर सेल की टीम संग थाना खल्लारी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी लुकेश साहू खुटेरी, खल्लारी ने थाना खल्लारी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 अप्रैल 2025 को मैं अपने पड़ोसी श्रवण शुक्ला के घर शादी कार्यकम में गया था। मेरे घर के सामने रात्रि करीब 10 बजे मेरा नीला रंग का मोटर सायकल पल्सर कमांक सीजी 06 जी टी 7366 को लॉक कर शादी कार्यक्रम में चला गया था। रात्रि करीबन 02.30 बजे वापस आकर देखा तो मोटर सायकल पल्सर नहीं था। मैं और मेरे दोस्तों ने आसपास गांव में पतासाजी की। वाहन का कहीं पता नहीं चला। मेरा नीला रंग का पुरानी मोटर सायकल पल्सर कमांक सीजी 06 जी टी 7366 कीमती 40हजार रुपए को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खल्लारी में अपराध धारा 303-2 बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस की टीम को मुखबीर से सूचना मिला कि घोड़ारी चौक के पास कुछ व्यक्ति पुरानी मोटर सायकल गाडिय़ां बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 5 व्यक्तियों को पकड़ा जो पुरानी मोटर सायकल वाहन को बेचने के फिराक में खड़े हुए थे।

पुलिस की टीम को सभी ओरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम उत्तम पाल  घोड़ारी, हिमांशु शर्मा घोड़ारी,भूपेन्द्र साहू कुरुद जिला धमतरी, राहुल यादव बेलसोण्डा थाना महासमुन्द, चन्द्रहास पुरैना लाफिन कला थाना महासमुंद जिला महासमुन्द बताया।  आरोपियों ने मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि एक साथ घूमते फिरते थे। बीते 6 माह से साथ मिलकर मोटर सायकल चोरी करने की योजना बनाकर निकलते थे और मोटर सायकल चोरी करते थे। दिन तारीख याद नहीं हैं। सभी मिलकर खल्लारी क्षेत्र के एक गांव से नीला काला रंग का पल्सर चुराया है। जिसका नंबर निकाल दिये हैं, नंबर याद नहीं है। नया रायपुर,रायपुर, राजिम व अन्य जगहों से भी अलग-अलग मोटर सायकल एवं स्कूटी चोरी किये हैैं। अब तक कुल 13 नग मोटर सायकल चोरी कर चुके हैं।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 नग पैशन प्रो, 3 नग पल्सर, 2 नग एच एफ डिलक्स, 2 नग एक्टीवा एक नया और एक पुराना, 01 नग बर्गमन स्ट्रीट, 01 नग स्पेलेण्डर प्लस, 01 नग प्लेटिना कुल 13 नग विभिन्न कंपनी के मोटर सायकल कीमती 8लाख,35हजार रुपए जप्त कर आरोपियों के विरूध्द थाना खल्लारी में अपराध धारा 303-2,बीएनएस के तहत् कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट