महासमुन्द
बाइक पार
03-Aug-2025 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 3 अगस्त। जिले के बसना भंवरपुर मंडी के सामने मोटर सायकल खड़ी कर गढ़ मैदान में बैडमिंटन खेलने गए स्वास्थ्य कर्मी की बाइक चोरी की शिकायत के बाद अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। थाने में रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग में ड्रेसर के पद पर पदस्थ सुनील कुमार श्रीवास पिता दशरथ श्रीवास भंवरपुर में रहता है। 28 जुलाई की रात वह अपनी पुरानी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 ए 8218 को भंवरपुर मंडी के बाहर खड़ी कर गढ़ मैदान में बैडमिंटन खेलने चला गया। खेल कर वापस आकर देखा तो उसकी मोटर सायकल किसी ने चोरी कर ली। आसपास पता तलाश के बाद कहीं पता नहीं चला।
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 303-2 बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे