महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अगस्त। बसना के फ ोकटपारा में पड़ोसी ने घर घुसकर महिला से मारपीट की है। आरोप है कि उसने महिला को धक्का देकर नीचे जमीन में गिराकर पेट को लात से मारा। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
वार्ड नं 11 फोकटपारा बसना निवासी दुलेश्वरी दुबे ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई को रात करीब 8 बजे उनका पड़ोसी विकास घर में घुसकर पुरानी रंजिश की बातों को लेकर दुलेश्वरी की बेटी निर्मला दुबे व उनके बेटे विशाल मिश्रा से वाद-विवाद कर गाली गलौज करने लगा। जिसे निर्मला ने मना किया तो विकास ने निर्मला को हाथ मुक्का से मारपीट कर धक्का देकर नीचे जमीन में गिरा दिया और पैर से पेट को लात से मारते हुए जान से मारने की धमकी दी एवं पास में पड़े ईंट को मारने के लिए उठा लिया था। मारपीट करने से निर्मला दुबे के सिर व पेट में चोंट आयी है। पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी विकास के खिलाफ 115-2, 296, 333, 351-2 बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है।