महासमुन्द

बैगलेस डे को समाप्त करने पर जताई नाराजगी, ज्ञापन
02-Aug-2025 7:05 PM
बैगलेस डे को समाप्त करने पर जताई नाराजगी, ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 अगस्त। छग शिक्षक संघ जिला इकाई महासमुंद स्कूल शिक्षा विभाग में पूर्व से संचालित शनिवार बैगलेस डे प्रात:कालीन स्कूल को समाप्त किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुये ऐतराज जताया है।

तत्संबंध में संगठन के उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन एवं जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वर्षों से शनिवार को प्रात:कालीन स्कूल संचालित कर बैगलेस डे के रूप में विविध गतिविधियों सहित योगाभ्यास प्राणायाम कराया जाता रहा है। जिसे बंद करना बच्चों के सर्वांगीण विकास में बाधा डालना है।

उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में एक तरफ कला शिक्षाए संगीत एं खेल यात्रा को बढ़ावा दिया जाकर पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। दूसरी तरफ विविध गतिविधियों के लिये बेगलेस डे को समाप्त किया जा रहा है जो कि बच्चों के साथ अन्याय है।

श्री सेन के नेतृत्व में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय एवं संचालक एससीईआरटी को जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, मानिक साहू, किशोर कुमार रथ, टोप सिंह पटेल, रोहिणी देवांगन,अविनाश कुमार लाल, डोमन सिंह टंडन, कुबेर साहू सहित पदाधिकारी शामिल थे।


अन्य पोस्ट